फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The wait for construction of community center was long

Jind News: कम्युनिटी सेंटर निर्माण का इंतजार हुआ लंबा

Mon, 10 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The wait for construction of community center was long
09जेएनडी24: बस स्टैंड के पास जगह जहां पर बनना है कम्यूनिटी हॉल। संवाद
उचाना। सीएम घोषणा के बाद बनने वाला प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए फंड नहीं आने से काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास 15 कैनाल जमीन पर करीब 70 लाख रुपये की राशि कलेक्टर रेट के हिसाब से परिवहन विभाग को नपा दे चुका है। अब परिवहन विभाग को नपा के नाम रजिस्ट्री करवानी है, लेकिन अब तक नहीं होने के चलते निर्माण प्रक्रिया अटकी है। सरकार में सीएम घोषणा में शामिल कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर 5 करोड़ रुपये के आस-पास की राशि खर्च होनी है। यह फं ड सीएम घोषणा के बाद भी नहीं आने के चलते नपा द्वारा फंड जारी करने के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है।
जोगिंद्र, संजय, कु लदीप व राजा ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर के निर्माण को लेकर नपा द्वारा कई जगहों को चिन्ह् किया गया था। बस स्टैंड के पास परिवहन विभाग वाली जगह में कम्युनिटी सेंटर बनाने को मंजूरी मिली। करीब पांच करोड़ रुपये की राशि से आधुनिक कम्युनिटी सेंटर यहां बनना है।
विज्ञापन

शहर में अब तक कोई भी कम्युनिटी सेंटर नहीं हैं, जहां पर किसी तरह के कार्यक्रम करवाए जा सकें। इसलिए शहर के लोगों की मांग पर सीएम घोषणा में कम्युनिटी सेंटर को मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद नपा द्वारा निर्धारित राशि भी परिवहन विभाग में जमा करवा दी गई। करीब एक साल से कम्युनिटी सेंटर के निर्माण शुरू होने का इंतजार है जिसमें अब देरी हो रही है।

09जेएनडी24: बस स्टैंड के पास जगह जहां पर बनना है कम्यूनिटी हॉल। संवाद

09जेएनडी24: बस स्टैंड के पास जगह जहां पर बनना है कम्यूनिटी हॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed