फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The truly great person is one who does not indulge in intoxicants but engages in righteous deeds: Arun Chandra

बड़ा वही है जो नशा न कर धर्म के काम करें : अरुण चंद्र

Fri, 02 Jan 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The truly great person is one who does not indulge in intoxicants but engages in righteous deeds: Arun Chandra
01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।
जींद। उचाना की अनाज मंडी में गुरू मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज ने नशा व कन्या भू्रण हत्या न करने का संकल्प दिलाया। श्रद्धालुओं को नव वर्ष पर महामंगल पाठ भी सुनाया। इसमें कई प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य तिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

अरुण चंद्र महाराज ने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने-अपने भगवान, गुरूओं में आस्था रखने वालों का आशीर्वाद नव वर्ष पर लेते हैं। नव वर्ष नया संकल्प करो की जिंदगी में अगर ऊंचाईयों को छूना है तो जीवन में कभी गुस्सा ना करें, ना किसी के प्रति वैर, द्वेष रखें ना ही जीवन में कभी टेंशन लें।
विज्ञापन

जिंदगी का विकास करना है तो अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखो, माता-पिता की सेवा करों और समाज की भी सेवा करो। जिंदगी में सभी खुशियों को चाहते हो तो धन के साथ-साथ समय का भी प्रबंध करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी में आत्मविश्वास कम है तो आप गुरूओं की शरण में जाओ। जीवन में कितनी भी परेशानी हो कैसा भी संकट हो वो आत्मविश्वास से दूर हो सकता है। आत्मविश्वास केवल गुरू कृपा से ही मिल सकती है। धर्म ध्यान करेंगे गुरूओं की शरण में जाएंगे तो नशा भी छूट सकता है और कन्या भू्रण हत्या भी।
चातुर्मास की घोषणा करते हुए कि मनीष मुनि का रतिया, अमन मुनि का रायकोट पंजाब, साधिका चंद्रपाल सरथना यूपी में चातुर्मास होगा। अरुण चंद्र मुनि महाराज का चातुर्मास पंजाब के होशियार पूरा में दोनों संघों का होगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र अत्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, नपा चेयरमैन विकास काला, प्रमुख गुरू सेवक वीरेंद्र करसिंधु भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उचाना में बनेगा भगवान सुदर्शन द्वार

नगर पालिका प्रधान विकास काला ने कहा कि उचाना में अरुण चंद्र महाराज का आगमन सौभाग्य की बात है। छोटे से क्षेत्र में नव वर्ष दिन वो विराजमान रहे। निरंतर वो कई दिनों से लोगों को धर्म के प्रति जागरूक कर रहे है। उचाना में नगर पालिका द्वारा भगवान सुदर्शन द्वार बनाया जाएगा। इस मौके पर अमन मुनि, अभिषेक मुनि, अनुराग मुनि, अरविंद मुनि, वीरेंद्र करसिंधु, बबलू, सुभाष जैन, दयानंद जैन, सुशील जैन, सुभाष कापड़ो और रामचंद्र जैन मौजूद रहे।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

01जेएनडी10: नशा न करने का संकल्प लेते हुए दोनों हाथ खड़े कर श्रद्धालु। स्रोतस्थानक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed