फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The truck carrying worship materials was flagged off.

Jind News: पूजन सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 31 Dec 2025 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The truck carrying worship materials was flagged off.
30जेएनडी28: भंडारे के सामान से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना करते राजकुमार गोयल और अन्य।
जींद। श्री जीण माता धाम भंडारा सेवा समिति की तरफ से नववर्ष के अवसर पर श्री जीण माता धाम, जिला सीकर राजस्थान में दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने इस भंडारे के लिए आवश्यक सामग्री से भरे ट्रक को सैनी धर्मशाला से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि श्री जीण माता धाम पर आयोजित होने वाला यह भंडारा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। नववर्ष के अवसर पर दो दिवसीय भंडारे का आयोजन करना वास्तव में पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन

लगातार 25 वर्षों से इस परंपरा को निभा रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। गोयल ने कहा कि धर्म का कार्य केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्चा धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान कर्ण सिंह व सचिव गोविंद सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार नववर्ष व नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री जीण माता धाम पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान श्रद्धालुओं के निशुल्क ठहरने व भंडारे की उचित व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर समिति के प्रधान कर्ण सिंह, उप प्रधान जगदीश, सचिव गोविंद , हनुमान, ताखर, रामस्वरूप, अनिल कुमार, बिटटू सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed