फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The temple will be shifted near the main gate of the Nagar Panchayat and a four-storey building will be constructed.

Jind News: मंदिर को नप के मुख्य गेट के पास शिफ्ट कर बनाया जाएगा चार मंजिला भवन

Mon, 10 Nov 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The temple will be shifted near the main gate of the Nagar Panchayat and a four-storey building will be constructed.
फोटो नंबर-16नारनौल की नगर परिषद में बना मंदिर। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के चार मंजिला अत्याधुनिक भवन निर्माण कार्य की दिशा में अब तेजी आ गई है। गत पांच वर्षों से अधर में लटके नगर परिषद के नए भवन निर्माण का कार्य अब जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

नप का जहां नया भवन बनाया जाना है वहां एक मंदिर बना हुआ है जिसे शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से बाधा बनी हुई थी लेकिन अब इस मंदिर को नप के मुख्य गेट के पास शिफ्ट करने मंजूरी मिल गई हैं। मुख्य गेट के पास जहां फिलहाल पार्किंग है वहां मंदिर के लिए सबसे उपयुक्त जगह मानी जा रही है।
विज्ञापन

निदेशालय के चीफ आर्किटेक्ट द्वारा मौजूदा नक्शे पर लगाई गई आपत्तियों को दूर करने के लिए नया नक्शा तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद को आर्किटेक्ट हायर करने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस नए भवन के तैयार होने के बाद नगर परिषद से संबंधित सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद का भवन नगर पालिका के समय कर है जो अब पुरानी और जर्जर हो चुकी है। नगर परिषद बनने के बाद कार्यक्षेत्र बढ़ने के कारण विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों के लिए स्थान की भारी कमी महसूस की जा रही है।
यहां तक हाउस मीटिंग के लिए भी अलग से कोई कक्ष नहीं है, जिसके कारण बैठकें चेयरपर्सन के कक्ष में आयोजित करनी पड़ती हैं। बैठक के दौरान यह कक्ष छोटा पड़ जाता है, जिससे प्रतिनिधियों और अधिकारियों को असुविधा होती है।
नप अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित चार मंजिला भवन को पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई विभाग, एक्सईएन कार्यालय और शिकायत निवारण कक्ष जैसे सभी नागरिक सेवाओं से संबंधित विभाग एक ही स्थान पर होंगे।

इसके अतिरिक्त भवन में ई-ऑफिस सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, बैठक हॉल, रिकॉर्ड रूम, कर्मचारियों के लिए आधुनिक कक्ष और पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्जन
नगर परिषद का जहां चार मंजिला भवन बनाया जाना है वहां मंदिर होने के कारण काफी समय से विलंब हो रहा था। अब इसे नप के मुख्य गेट के पास शिफ्ट किया जाएगा और जल्द ही यह कार्य शुरू किया जाएगा। इस भवन का डिजाइन शहर की आगामी जरूरतों और बड़ी निकायों के मॉडल पर आधारित होगा, ताकि भविष्य में भी किसी तरह की जगह या सुविधा की कमी न रहे। भवन निर्माण के लिए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट को नियुक्त किया जा रहा है, जो सभी तकनीकी मानकों के अनुरूप नक्शा तैयार करेगा।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed