फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the team will help drug addicts

Jind News: खोजकर नशा करने वालों की लत छुड़ाएगी टीम

Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
the team will help drug addicts
जींद। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को किशनपुरा और गोविंदपुरा गांव में सोमवार को डोर टू डोर जाकर नशे की चपेट में आए लोगों की पहचान की। इसमें नशामुक्ति कमेटी के सदस्य, आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर भी साथ रहीं। इस दौरान गांव में नशे की गिरफ्तार में आए लोगों की पहचान करके डोजियर फार्म भरे गए। इस दौरान गांव के प्रत्येक चौक-चौराहे पर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। यह अभियान एडीजीपी हिसार मंडल डॉ. एम रवि किरण के निर्देशों पर चलाया गया। अभियान चलाने का लक्ष्य है कि जिले को नशामुक्त किया जा सके।
विज्ञापन




टीम इंचार्ज नरेश ढांडा ने बताया कि किशनपुरा गांव के दो युवक चिट्टे और एक गांजा की लत से पीड़ित मिला। तीनों ने टीम से इलाज के लिए संपर्क किया। इस अभियान के तहत सर्वे कर क्षेत्र में ड्रग तस्करों की पहचान कर उसकी सूची तैयार की जा रही है। टीम शहर के साथ लगते गांवों में अभियान चलाकर इनको ड्रगमुक्त करने की दिशा में काम करेगी। शहर के पास लगते गांव बिशनपुरा, किशनपुरा, अनूपगढ़, अशरफगढ़, किनाना, बराड़ खेड़ा, बुआना, गोविंदपुरा, बिरौली, बीड़ वाली ढाणी और रामगढ़ गांव में यह अभियान चलेगा। नशे की चपेट में आए लोगों की पहचान करने के बाद उनकी काउंसिलिंग क इलाज शुरू करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए 31 मार्च तक का टीम को समय दिया गया है। टीम ने नर्सिंग कॉलेज जींद में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed