फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team of Narcotics Control Bureau, who went to catch narcotics, was attacked and broke the glass of the vehicle.

नशीले पदार्थ पकडने गई नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की टीम पर हमला कर तोड़े गाड़ी के शीशे

Sun, 13 Jun 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The team of Narcotics Control Bureau, who went to catch narcotics, was attacked and broke the glass of the vehicle.
जींद। नरवाना की चमेला कॉलोनी में नशीले पदार्थ की सूचना पर कार्रवाई करने गई नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की टीम पर लोगों ने हमला कर एक बोलेरो गाड़ी के शीशों को तोड़ दिया। इसमें टीम के कई सदस्यों को भी हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद सूचना मिलने पर नरवाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर चार युवक व चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर भजन सिंह व सीआईए स्टाफ फतेहाबाद की टीम दो गाड़ियों में चमेला कॉलोनी गई थी। जहां पर एक महिला को स्मैक बेचते हुए पकड़ लिया, लेकिन टीम के पास कोई भी महिला पुलिस कर्मी नहीं होने के चलते एक गाड़ी को थाने से महिला पुलिस कर्मी को लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर डंडों से वार करके उसके शीशों को तोड़ दिया। इस दौरान गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई। वारदात के बारे में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर वहां से चार युवक व चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed