फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The students took the Set-2 exam.

Jind News: विद्यार्थियों ने दी सेट-2 की परीक्षा

Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The students took the Set-2 exam.
22जेएनडी34: जिले के एक सरकारी स्कूल में परीक्षाएं देती छात्राएं। संवाद
जींद। राजकीय स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सोमवार को सेट-2 की परीक्षा दी। इसमें 9वीं कक्षा के 10,100 व 11वीं कक्षा के 9047 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। 9वीं कक्षा की सुबह के सत्र में सामाजिक विज्ञान और दोपहर बाद हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

11वीं कक्षा की फाइन आर्ट्स, म्यूजिक और बिजनेस स्टडी व केमिस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। अब 23 दिसंबर को कंप्यूटर व हिस्ट्री, फिजिक्स व अकाउंट विषय की परीक्षा होगी। 24 दिसंबर को हिंदी, गणित, जीवन विज्ञान व पब्लिक एड विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

27 दिसंबर को एनएसक्यूएफ व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 29 दिसंबर को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने बताया कि राजकीय स्कूलों में सोमवार को पहले दिन 9वीं व 11वीं कक्षा की सेट-2 की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं से पहले तैयारी अच्छे से हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed