फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The students took an oath to stay away from drugs.

Jind News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The students took an oath to stay away from drugs.
10जेएनडी03: राजकीय आईटीआई में विद्या​र्थियों को जागरूक करते हुए। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को एड्स व नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार हुआ। श्री साईं वेलफेयर सोसाइटी से प्रोजेक्ट मैनेजर ईशा, प्रोजेक्ट काउंसलर विवेक ने विद्यार्थियों को नशे और एड्स से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एड्स एवं ड्रग्स काउंसलर रवि कुमार ने बताया कि नशा युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और इंजेक्शन से नशा करने की प्रवृत्ति एचआईवी संक्रमण के खतरे को कई गुना बढ़ा देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं ने नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में बढ़ती नशाखोरी को गंभीर समस्या बताया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सामूहिक शपथ ली कि वह स्वयं नशे से दूर रहेंगे और किसी को भी नशा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि नशा मुक्ति एक जनआंदोलन है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने युवाओं से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने का आह्वान किया। सेमिनार में अधीक्षक जोगेंद्र सिंह श्योराण, वर्ग अनुदेशक सोहन शर्मा, कमल, संदीप शर्मा, विनोद सैनी, सैलाब, रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed