फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The strike will continue until the suspended employees are reinstated: Dinesh

जब तक निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता, जारी रहेगा धरना : दिनेश

Fri, 23 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The strike will continue until the suspended employees are reinstated: Dinesh
22जेएनडी10-निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहरी उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर बिजली निगम के कर्मचारियों की गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान दिनेश मक्कड़ और मंच का संचालन सुरेंद्र जागलान ने किया।
विज्ञापन

दिनेश ने कहा कि बिजली चेकिंग पर गए सफीदों डिवीजन के 4 कर्मचारियों को राजनीतिक दबाव के कारण निलंबित कर दिया गया। सफीदों डिवीजन में कर्मचारियों का धरना 48 दिन से जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक चारों कर्मचारी को बहाल नहीं किया जाता, जींद सर्कल की सभी कार्यालयों पर प्रदर्शन जारी रहेगा। 23 मई को नेहरू पार्क पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। अगर फिर भी निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तो 26 मई से सर्कल कार्यालय पर धरना आरंभ कर देंगे। इस मौके पर राज्य उप प्रधान विरेंद्र गोयत, सर्कल सचिव राजेश आसन, यूनिट सचिव जींद धर्मवीर बैरागी, कैशियर अनिल सरोहा, उप प्रधान अनिल पोडिय़ा, वरुण वशिष्ठ, कृष्ण, देवीलाल जुलानी, जितेंद्र, पवन सविता, शीला, पूजा, प्रीती, सुनीता, अमित और पवन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed