फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The sky remained cloudy throughout the day, light rain occurred in the evening

Jind News: दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, शाम को हुई हल्की बरसात

Tue, 17 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The sky remained cloudy throughout the day, light rain occurred in the evening
16जेएनडी30: बरसात के बाद ईगराह गांव की गली में भरा पानी। ग्रामीण
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते सोमवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। शहर में बूंदाबांदी तो आसपास के गांवों में हल्की बरसात भी हुई। इसके चलते तापमान में भी सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। जिसने गर्मी से काफी राहत दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 63 प्रतिशत और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट आएगी। बारिश और बूंदाबांदी की संभावना भी बनी है। मौसम फसल बिजाई के लिए सही है।
विज्ञापन


19 जून से प्री मानसून देगी दस्तक, बिजाई का अच्छा समय
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 19 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके साथ प्री मानसून दस्तक देगी और मौसम में भी बदलाव आएगा। किसानों के लिए धान बिजाई, रोपाई और अन्य फसलों के बिजाई का अच्छा समय है। मानसून भी समय पर दस्तक देगा और अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 19 जून को प्री मानसून दस्तक देने की संभावना है। मानसून के समय आने के आसार है। फसल बिजाई का अच्छा समय है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed