{"_id":"69e91a77a994ece3f70a9df4","slug":"the-sit-in-protest-will-continue-until-the-demands-are-met-jind-news-c-199-1-jnd1010-152127-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
विज्ञापन
22जेएनडी29: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। फायर कर्मचारियों ने हड़ताल को 26 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है। बुधवार को 15वें दिन भी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता एफओ प्रवीन कुमार ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
राजा सिंह गुरथली ने कहा कि फायर कर्मचारी लंबे समय से 22 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में फरीदाबाद में शहीद हुए फायर कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, वेतन में बढ़ोतरी, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता, 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 500 रुपये धुलाई भत्ता देने की मांग भी शामिल है।
साथ ही नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन, कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा और त्योहारी छुट्टियों में कार्य करने पर एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग भी उठाई गई। धरने में विरेंद्र सिंह, राममेहर, सोहन लाल, जयभगवान, कपिल, डॉ. सत्यवान नैन, सत्यवान सिंह पान्नू, विनोद, रामनिवास मौजूद रहे।