फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Shaheed Bhagat Singh Inquilab Manch staged a protest in Baranpur.The Shaheed Bhagat Singh Inquilab Manch staged a protest in Baranpur.

Jind News: बड़नपुर में शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच ने दिया धरना

Sun, 18 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Shaheed Bhagat Singh Inquilab Manch staged a protest in Baranpur.The Shaheed Bhagat Singh Inquilab Manch staged a protest in Baranpur.
17जेएनडी27: बड़नपुर गांव में धरना देते हुए मंच के लोग। स्रोत : संगठन
नरवाना। गांव बड़नपुर में शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा इकाई बड़नपुर ने धरना दिया। धरने के माध्यम से संगठन ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों के लिए जारी की गई ग्रांट को समय पर खर्च न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा इकाई बड़नपुर के प्रधान और पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र बड़नपुर ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी व छत, सौर ऊर्जा पैनल, सामुदायिक केंद्र, शिव तालाब सौंदर्यकरण, अमृत सरोवर योजना, जलघर नहरी पानी योजना, मनरेगा तालाब, नायक चौपाल सौंदर्यकरण तथा 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों की पक्की गलियों व कॉलोनी जैसे विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा ग्रांट जारी की गई थी।
विज्ञापन

यदि इन ग्रांटों का समय पर उपयोग किया जाता तो गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकता था। उन्होंने बताया कि गांव का अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पिछले करीब 25 वर्षों से जर्जर हालत में है। स्वास्थ्य कर्मचारी व आंगनबाड़ी वर्कर छोटे-छोटे कमरों में सेवाएं देने को मजबूर हैं। वहीं जलघर का पानी जहरीला होता जा रहा है और नहरी पानी के लिए करोड़ों की ग्रांट मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि वाल्मीकि चौपाल, भीमराव अंबेडकर भवन व संत श्री धन्ना भगत अन्न क्षेत्र की तीन ग्रांट पहले ही लैप्स हो चुकी हैं। अन्य ग्रांटों को भी एक महीने में लागू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने के बाद एसडीएम नरवाना को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed