{"_id":"69406666f721b1e41909b84d","slug":"the-self-reliant-india-resolution-chariot-journey-reached-narwana-giving-the-message-of-adopting-indigenous-products-jind-news-c-199-1-jnd1010-145477-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा नरवाना पहुंची, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा नरवाना पहुंची, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन
15जेएनडी42 : स्वदेशी अपनाने को लेकर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा सोमवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के आगमन पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने यात्रा संयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह रथ यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर खादी चौक, हुड्डा ग्राउंड, नेताजी सुभाष चौक होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंची और वहां से शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए आगे बढ़ी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस यात्रा का मूल मंत्र विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में विशेषकर युवा पीढ़ी विदेशी वस्तुओं की चकाचौंध में फंसती जा रही है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की राह में बाधा बन सकती है।
विज्ञापन
विदेशी उत्पादों के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू बाजार, हस्तशिल्प और स्वदेशी उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। स्वदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग से हथकरघा, कुटीर उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा 7 दिसंबर को शुरू हुई थी और नौवें दिन नरवाना पहुंची है। इस यात्रा से क्षेत्रवासियों में “स्वदेशी अपनाओ–विदेशी से दूरी बनाओ” के प्रति चेतना बढ़ेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी, यात्रा संयोजक उपस्थित रहे।