{"_id":"69824d8e8ad95d36b103a4ae","slug":"the-sanitation-system-in-medi-wali-gali-of-shastri-nagar-is-in-bad-shape-jind-news-c-199-1-sroh1009-147969-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शास्त्री नगर की मेडी वाली गली में सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शास्त्री नगर की मेडी वाली गली में सफाई व्यवस्था बदहाल
Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी30: गली में गंदगी के ढेर दिखाते हुए गलीवासी। संवाद।
नरवाना। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित शास्त्री नगर की मेडी वाली गली में काफी दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। घरों के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि नालियों से कीचड़ बाहर निकलकर सड़कों पर फैल चुका है। हालात यह है कि दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासी कुलदीप, नरेश, रामनिवास, कृष्णा, रघुवीर, बाला, दर्शन, बुकीला और राजो आदि ने बताया कि गली में सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आता। कई बार शिकायत करने के बाद कभी-कभार सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं लेकिन वह भी केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाते हैं। लोगों का कहना है कि नाम मात्र की सफाई कर दी जाती है जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
मंगलवार को नगर परिषद की ओर से कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली गली में पहुंची लेकिन लोगों का आरोप है कि कचरा उठाने के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई। कुछ घरों के सामने से ही कचरा उठाया गया जबकि अधिकांश जगहों पर गंदगी ज्यों की त्यों पड़ी रही। इतना ही नहीं अधूरी सफाई के कारण गंदगी और अधिक फैल गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार फोन के माध्यम से और नगर परिषद कार्यालय जाकर भी इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि शास्त्री नगर की मेडी वाली गली में नियमित सफाई करवाई जाए और नालियों की समुचित सफाई कर गंदगी से निजात दिलाई जाए।
वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो दूर करवा दिया जाएगा। वही गली में जो घरों के आगे नाली बनी हुई है उसका लेवल ठीक नहीं है। इस वजह से वहां समस्या उत्पन्न हो जाती है।–विशाल, एसआई, नगर परिषद नरवाना।