{"_id":"676310d1b1411fbb7604fb65","slug":"the-rules-are-being-blown-to-dust-by-those-who-enforce-them-jind-news-c-199-1-sroh1009-127212-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पालन करवाने वाले ही धूल में उड़ा रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पालन करवाने वाले ही धूल में उड़ा रहे नियम
Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप चार लागू किया गया है, लेकिन जिन विभागों को इसको लागू करवाना है। वह ही इसकी अनदेखी कर रहे है। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद को ग्रैप चार के नियमों की पालना करवानी होगी है। इसके विपरीत नगर परिषद द्वारा ही गोहाना रोड पर ब्लॉक लगाने का काम करवाया जा रहा है। यहां पर दिनभर मिट्टी उड़ती है। इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं।
पिछले दो दिन पहले जिले में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप चार लागू किया गया था। ग्रैप चार में कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता। निर्माण करने वालों पर नगर परिषद व जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को कार्रवाई करनी होती है। इसमें 500 वर्ग फीट से कम के क्षेत्र में चलने वाले कार्य को रोकने के लिए नगर परिषद कार्रवाई करती है, लेकिन इससे अधिक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को कार्रवाई करनी होती है। यह दोनों ही विभाग ग्रैप के नियमों को लेकर गंभीर नहीं है। शहर में जगह जगह भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इनको रोकने के लिए नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा सफीदों रोड पर कई जगह प्लाटों पर निर्माण चला हुआ है तो वहीं अर्बन एस्टेट, विजय नगर, रोहतक रोड, कैथल रोड पर भी भवन निर्माण चला हुआ है। पिछले दिनों लगे ग्रैप के दौरान विभागों द्वारा 12 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया था।
एक सप्ताह से 300 के पार है एक्यूआई
जिले में वायु प्रदूषण पिछले एक सप्ताह से लगातार बिगड़ रहा था। बुधवार को एक्यूआई 388 रहा तो वहीं बीते एक सप्ताह में 300 से ज्यादा रहा। इस समय न तो किसान धान के अवशेष जला रहे हैं, इसके बावजूद भी इसका सत्र लगातार बढ़ रहा है। जिले में चलने वाली टायर फैक्ट्री, वाहन, अन्य उद्योग व चल रहे निर्माण कार्यों के कारण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दो दिन से लागू ग्रैप पर एक भी कार्रवाई नहीं
जिले में दो दिन पहले ग्रैप तीन व चार लागू हुए हैं। इस दौरान न तो नगर परिषद और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किसी निर्माण या फिर औद्यागिक इकाइयों पर कार्रवाई की। इसके कारण पिछले दो दिन के मुकाबले प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।
सुबह-शाम छा रहा कोहरा
ठंड बढ़ने के साथ ही खांसी व बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। सुबह-शाम कोहरा छाने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रात को कोहरा होने की वजह से दृश्यता भी कम हो रही है। सुबह 8 बजे तक धुंध रहने की वजह से एक्यूआई अधिक होता है।
10 साल पुराने डीजल वाहन को चलाने पर रोक
पांच दिन पहले तक जींद का एक्यूआई 105 के आसपास था, लेकिन अब यह बढ़कर 388 तक पहुंच गया है। इससे एक बार फिर सांस व दमा के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को एक्यूआई 380, सोमवार को 320, रविवार को 245 तो शनिवार को 105 रहा था। पांच दिन से यह स्तर भी बढ़ गया।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान 2 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। एक्यूआई में हो रही बढ़ोतरी से बच्चों व बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है। मुंह पर मास्क लगाकर घर से निकलना चाहिए। -डॉ. राजेश, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।
वर्जन
जिले में ग्रैप 4 के नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं पर लापरवाही मिली तो ऐसा करने वालों के खिलाफ जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कार्रवाई करेगी। -अश्वनी धीमान, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जींद।
फोटो कैप्शन
18जेएनडी 05: गोहाना रोड पर ट्रॉली में बुलडोजर की मदद से भरी जा रही मिट्टी। संवाद
18जेएनडी 06: अर्बन एस्टेट में चल रहे मकान के निर्माण के दौरान रेत लेकर जाते मजदूर। संवाद