{"_id":"6a231bb6afdf7194ec044e23","slug":"the-roadways-general-manager-removed-the-depot-in-charge-from-the-post-with-immediate-effect-jind-news-c-199-1-sroh1006-154603-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्रा के साथ डिपो इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्रा के साथ डिपो इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन
सफीदों। बस अड्डे पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने कार्रवाई करते हुए डिपो इंचार्ज को पद से हटा दिया है। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने बस के निर्धारित स्थान पर न रुकने को लेकर जनहित एवं यात्री सुविधा से जुड़ा मुद्दा उठाया था।
डिपो इंचार्ज आजाद की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने और जाति पूछकर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही छात्रा को धमकी दिए जाने की भी बात सामने आई है जिसमें कथित तौर पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
मामले को लेकर शुक्रवार को अजीत पाथरी एवं सोहित की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक मैनेजर वीरेंद्र स्वामी और रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से डिपो इंचार्ज आजाद को पद से हटा दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अधिकारी की ओर से पद का दुरुपयोग या नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मामला सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन से भी जुड़ा बताया जा रहा है।