फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The road in Sector 7 will be rebuilt at a cost of Rs 24 lakh.

Jind News: सेक्टर सात में 24 लाख रुपये से सड़क का पुनर्निर्माण होगा

Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The road in Sector 7 will be rebuilt at a cost of Rs 24 lakh.
16जेएनडी28: टूटी सड़क जिसका निर्माण करवाया जाएगा। संवाद
जींद। सेक्टर 7 में टूटी सड़क के निर्माण पर 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। सेक्टर 7 में श्मशान घाट से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर की ऑनलाइन बिड इसी सप्ताह में खुलेगी। सड़क के दोनों तरफ सीवरलाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

इस सड़क की सौगात भी सेक्टरवासियों को जल्द मिलेगी। टेंडर जारी हाेने के चार महीने में काम पूरा करना होगा। इससे सेक्टरवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सेक्टरों की सड़कों पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में सेक्टरवासियों की मांग है कि सेक्टर 7 के साथ अन्य सेक्टरों की टूटी सड़कों के गड्ढों को भरा जाए, ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 7, 8 व 9 की भी कई सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टरों में दो हजार से अधिक मकान हैं। सेक्टरवासी कर्मपाल शास्त्री व अन्य लोगों ने कहा कि शहर के सेक्टरों में कई तरह की परेशानियां हैं, लेकिन उनको दूर करने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। खाली पड़े प्लॉट में सीवर ओवरफ्लो का गंदा पानी भर रहा है। इसके कारण यहां पर बीमार फैलने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 7 में टूटी सड़क के निर्माण के लिए 24 लाख रुपये से टेंडर लगाया गया है। इसी सप्ताह टेंडर खोले जाएंगे। श्मशान घाट से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली इस टूटी सड़क से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा एचएसवीपी पेयजल व सीवरेज के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटेगा। -अनुज ढांडा, जेई, एचएसवीपी, जींद।

16जेएनडी28: टूटी सड़क जिसका निर्माण करवाया जाएगा। संवाद

16जेएनडी28: टूटी सड़क जिसका निर्माण करवाया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed