फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ram dispute took away Omprakash's life and his daughter's smile.

Jind News: मेढ़ विवाद ने छीन ली ओमप्रकाश की जान और बेटी की मुस्कान

Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The ram dispute took away Omprakash's life and his daughter's smile.
07जेएनडी36-एक होटल में ओमप्रकाश से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे आरोपी। संवाद
जींद। खरकभूरा निवासी आईटीआई अनुदेशक ओमप्रकाश (48) की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या की वजह जमीन की मेढ़ को माना जा रहा है। साल 2018 में ओमप्रकाश का चचेरे भाइयों से खेत की मेढ को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अदालत से मामला तो सुलझ गया लेकिन रंजिश दिलों में दबी रह गई थी। वीरवार की रात को इसी मेढ़ की खींचतान ने ओमप्रकाश की जिंदगी छीन ली और हाथ पीले होने से पहले ही बेटी की मुस्कान भी छिन गई।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के बेटे अभिषेक ने बताया कि सात साल पहले पिता का चचेरे भाइयों से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। मामला अदालत में निपट गया था। उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उनके चचेरे भाई और पौत्र ऐसी वारदात को अंजाम दे देंगे।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए आए थे गांव
ओमप्रकाश की बेटी की शादी 23 नवंबर को है। शादी की तैयारियों के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था लेकिन वीरवार रात ही उसकी हत्या कर दी गई। गांव के लोग जहां एक ओर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे वहीं हर किसी की आंखें नम थीं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली
ओमप्रकाश की बेटी महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर हैं। उनकी 23 नवंबर को शादी होनी थी। घर में कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन बीती रात हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक का बेटा अभिषेक बीटेक कर रहा है।
वर्जन-
-पुलिस को वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दिलबाग सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed