फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The purpose of randomization is to conduct fair elections: Raza

रेंडमाइजेशन का मकसद निष्पक्ष चुनाव कराना : रजा

Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The purpose of randomization is to conduct fair elections: Raza
26जेएनडी38-लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। दो मार्च को होने वाले नगर पालिका जुलाना के आम चुनाव और नगर पालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14 में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर हर स्तर पर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने में चुनाव प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी वार्डों के लिए ईवीएम, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के आवंटन के लिए दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन किया गया है। पहले प्रधान पद के लिए उसके बाद वार्ड मेंबर के लिए रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार रेंडमाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बिना किसी हस्तक्षेप के पूर्ण पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का संचालन करना है, जिसमें सभी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के मद्देनजर नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडमाइजेशन किया जा रहा है। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक कमलेश कुमार भादो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। इस अवसर पर एसडीएम होशियार सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed