{"_id":"69fb85add13e7cf40a001b58","slug":"the-program-increased-the-desire-of-children-to-learn-and-progress-jind-news-c-199-1-sroh1006-152920-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रोग्राम में बच्चों में बढ़ी सीखने और आगे बढ़ने की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रोग्राम में बच्चों में बढ़ी सीखने और आगे बढ़ने की चाह
विज्ञापन
06जेएनडी19-रेडिनेस प्रोग्राम के दौरान रेत में अक्षर लिखने सीख रहे बच्चे। स्रोत शिक्षक
जींद। एफएलएन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे क्लास रेडिनेस प्रोग्राम बच्चों में सीखने की ललक और आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वयं करके सीखने की भावना का विकास करना है। जब बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं तो उनकी जिज्ञासा और समझने की क्षमता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है।
क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति से हटकर गतिविधि आधारित शिक्षा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को रंगों, आकारों, संख्याओं और अक्षरों की पहचान खेलों, गीतों और कहानियों के माध्यम से कराई जा रही है।इससे न केवल बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ रही है बल्कि उनमें सामाजिक और भावनात्मक कौशल भी विकसित हो रहे हैं।
जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि क्लास रेडिनेस प्रोग्राम बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम बच्चों में सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करता है और उन्हें विद्यालय से जोड़ने में मदद करता है।
विज्ञापन
वर्जन
शिक्षा तभी सार्थक होती है जब बच्चे उसमें आनंद महसूस करें। क्लास रेडिनेस प्रोग्राम इसी सोच पर आधारित है जहां सीखना एक आनंददायक अनुभव बन जाता है। इस पहल से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ रही है।
-राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक एफएलएन