{"_id":"68bf31a4a169f167760825fe","slug":"the-problem-of-water-drainage-will-be-solved-soon-cjm-jind-news-c-199-1-jnd1002-140559-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा : सीजेएम
Tue, 09 Sep 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी06-किसानों से बातचीत कर समस्या सुनते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका। स्रो
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम मोनिका ने गांव कहसून व काकड़ौद में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम मोनिका ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बरसात की वजह से उनके खेतों में पानी भर गया है जिसके कारण उनकी खेतों में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनकी बाजरे और कपास की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।
सीजेएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार पूरे जिला में नजर रखे हुए हैं और बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके बरसाती पानी को निकालने के तमाम उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।
इसके लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या से संबंधित सूचना तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंचाए ताकि समय रहते उसका हल किया जा सके।
विज्ञापन
आमजन राष्ट्रीय विधिक सेवा सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01681-245048 पर घर बैठे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को न्यायिक परिषद जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रत्येक कार्य दिवस स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।