फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The principal teacher harboring vicious sack

दुराचारी अध्यापक को शरण देने वाला मुख्याध्यापक बर्खास्त

Mon, 01 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 01 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
नरवाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में लगभग डेढ़ साल पहले एक अध्यापक द्वारा छात्रा से दुराचार के मामले में स्कूल के तत्कालीन मुख्याध्यापक साधुराम को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त हुआ  मुख्याध्यापक फिलहाल महेंद्रगढ़ जिले के गांव खरौली के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत था।
विज्ञापन


गत 11 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्याध्यापक साधुराम को मामले की जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर एक साल की सजा तथा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। शिक्षा विभाग ने अदालत के फैसल के अनुसार रविवार को मुख्याध्यापक को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सेवाएं बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।

क्या था पूरा मामला
जींद के गांव के एक स्कूल की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने 16 मई 2013 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अप्रैल को स्कूल का अध्यापक राजेंद्र उसको साइंस लैब में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 24 अप्रैल को छात्रा को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर राजगढ़ ढोबी गांव में बने पोल्ट्री फार्म में ले गया। यहां पर छात्रा के साथ अध्यापक राजेंद्र ने दुराचार किया। इस तरह से मास्टर राजेंद्र छात्रा को डरा-धमकाकर फार्म पर ले जाकर दुराचार करता रहा।

हिम्मत कर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे प्रकरण के बारे में बताया। जानकारी होने पर छात्रा की मां स्कूल में मुख्याध्यापक साधुराम से मिली, लेकिन कई दिन बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

बाद में ग्रामीणों को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने उस समय आरोपी अध्यापक राजेंद्र के खिलाफ  डरा धमकाकर दुराचार करने और मुख्याध्यापक साधुराम पर मामले का पता होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर मामला दर्ज किया था।


जिसके बाद गत 11 जुलाई को अदालत ने दुराचार के आरोपी अध्यापक राजेंद्र को दस साल की कैद तथा मुख्याध्यापक साधुराम को एक साल की कैद तथा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed