फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Door-to-door workers prevented from collecting garbage; tractor driver injured in altercation.

Jind News: डोर-टू-डोर कर्मचारियों को कचरा उठाने से रोका, विवाद में ट्रैक्टर चालक घायल

Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door workers prevented from collecting garbage; tractor driver injured in altercation.
नरवाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन रविवार को भी जारी रही। शहर में करीब 576 कचरा जमा हो गया है। सफाई व्यवस्था बिगड़ने के बाद नगर परिषद ने रविवार सुबह करीब नौ बजे मॉडल टाउन स्थित कचरा प्वाइंट पर डोर-टू-डोर कर्मचारियों को कचरा उठाने के लिए भेजा। इसी दौरान हड़ताल पर बैठे स्थायी सफाई कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और उन्हें कचरा उठाने से रोकने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कचरा ले जाने के लिए ठेकेदार की ओर से भेजे गए ट्रैक्टर चालक अशोक के साथ भी कहासुनी और मारपीट होने की बात सामने आई। अशोक के कान पर चोट लगी जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकाल दी। इसके साथ ही ट्रैक्टर और मौके पर खड़े बुलडोजर पर कचरा डाल दिया गया। ट्रैक्टर चालक अशोक ने मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए सिटी थाना नरवाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन


आद फिर उठाया जाएगा कचरा
नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश ने बताया कि डोर-टू-डोर कर्मचारियों को मॉडल टाउन से कचरा उठाने भेजा गया था जहां स्थायी सफाई कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और कहासुनी हुई। कर्मचारियों की बैठक लेकर काम में बाधा न डालने की चेतावनी दी गई है। सोमवार को दोबारा डोर-टू-डोर कचरा उठवाया जाएगा। काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed