फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raksha Bandhan celebrated at district jail; prisoners take pledge to give up drugs.

Jind News: जिला कारागार में मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan celebrated at district jail; prisoners take pledge to give up drugs.
फोटो 23जेएनडी01-जिला कारागार में नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत बंदियों को राखी बांधते हुए ब - फोटो : Samvad
जींद। विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से जिला कारागार में नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीके नीलम बहन, कोमल और शशि बहन ने कारागार में बंद भाई-बहनों को राखी बांधकर नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते की रक्षा का पर्व नहीं है, बल्कि स्वयं को नशे, बुराइयों और नकारात्मक आदतों से मुक्त करने का पवित्र संकल्प भी है। नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मन, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशामुक्त जीवन स्वस्थ और सुखी जीवन का आधार है। उन्होंने मौजूद लोगों से आत्मबल, संयम, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में रह रहे लोगों में आत्मविश्वास, सकारात्मकता और जीवन में नई दिशा का संचार करना रहा। अंत में भाई-बहनों ने नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके गौरव भाई, राजीव और विपिन भाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed