फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajendra met the Union Minister to address issues related to MSME schemes.

Jind News: एमएसएमई योजनाओं की दिक्कतें दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले राजेंद्र

Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rajendra met the Union Minister to address issues related to MSME schemes.
नरवाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योगपतियों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों की अहम भूमिका है। एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सरकार की एमएसएमई योजनाओं के तहत छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण और सब्सिडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरियाणा में भी छोटे एवं घरेलू उद्योगों की स्थापना को लेकर व्यापारियों और उद्यमियों में उत्साह है।
विज्ञापन

समस्याओं और योजनाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से राजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों और छोटे उद्यमियों की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ई-क्यूरन एआई मिशन के सीएमडी राहुल गिल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed