फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The price of bricks was fixed at Rs 8500 per thousand in the meeting of Khema Khedi.

Jind News: खेमा खेड़ी की बैठक में ईंटों का भाव 8500 रुपये प्रति हजार निर्धारित

Thu, 11 Jun 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The price of bricks was fixed at Rs 8500 per thousand in the meeting of Khema Khedi.
11जेएनडी27: खेमा खेड़ी में आयोजित बैठक में उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते भट्ठा संचालक।
जुलाना। क्षेत्र के गांव खेमा खेड़ी में वीरवार को भट्ठा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें उद्योग के समक्ष आ रही चुनौतियों और बढ़ती उत्पादन लागत पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भट्ठा संचालक सतपाल कंदोला ने की। बैठक में क्षेत्र के कई भट्ठा मालिकों और संचालकों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

सतपाल कंदोला ने कहा कि भट्ठा उद्योग लगातार बढ़ती लागत के दबाव से जूझ रहा है। माइनिंग संबंधी समस्याओं के कारण मिट्टी की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कोयला, डीजल और अन्य आवश्यक संसाधनों की कीमतों में हुई वृद्धि ने भट्ठा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण भट्ठा संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उद्योग को सुचारू रूप से संचालित करने और बढ़ते खर्चों की भरपाई के लिए ठोस निर्णय लेना जरूरी हो गया था। बैठक में मौजूद सभी भट्ठा संचालकों ने वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से ईंटों का नया भाव 8500 रुपये प्रति हजार निर्धारित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों का कहना है कि यह फैसला बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उद्योग को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और उत्पादन व्यवस्था प्रभावित न हो। बैठक में सुनील राठी, सतपाल सिंह, मनोज, राजेश गोयत, मुकेश, कृष्ण और राहुल जैन सहित अनेक भट्ठा संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed