फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The police have provided security to Dr. Anil Jain.

Jind News: डॉ. अनिल जैन से व्हाटसअप कॉल कर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, सुरक्षा मुहैया करवाई

Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The police have provided security to Dr. Anil Jain.
जींद। शहर के डॉक्टर अनिल जैन से व्हाटसअप कॉल कर बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यह फोन कॉल व्हाटसअप पर शुक्रवार की शाम को चार से पांच बजे तक आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने डॉ. अनिल जैन को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। वहीं एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। रंगदारी मांगने के कॉल या मैसेज आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

डाॅ. अनिल जैन मीनाक्षी जैन अस्पताल के संचालक हैं। बदमाशों ने उनके पास एक मई की शाम को व्हाटसअप काल करके दो करोड़ रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अनिल जैन की छवि एक सामाजिक व्यक्तित्व की है। हालांकि इससे पहले तीन प्रसिद्ध डॉक्टरों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। हालांकि पुलिस ने दो मामलों को तो सुलझा लिया था लेकिन अभी तक ऑस्कर अस्पताल के मालिक अशोक मलिक से मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी के मामले में आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
अगस्त 2025 में मांगी थी दो डॉक्टरों से रंगदारी
साल 2025 में छह और सात अगस्त को दो डॉक्टरों से अज्ञात लोगों ने कॉल कर 20-20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। छह अगस्त को मुस्कान अस्पताल की संचालिका डॉ. मोनिका से फोन कॉल कर 20 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। फिर अगले दिन सात अगस्त को सरस्वती आई केयर हॉस्पिटल के मालिक डॉ. राजेश गर्ग से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव थुआ निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने नशा पूर्ति के लिए उसने गूगल से नंबर लेकर डॉक्टरों को धमकी दी थी।



ऑस्कर अस्पताल के मालिक से मांगे थे पांच करोड़
पिछले दिनों अज्ञात ने ऑस्कर अस्पताल के मालिक अशोक से व्हाटसअप के माध्यम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

वर्जन
यदि कोई विदेशी नंबर या देश से रंगदारी मांगने के कॉल या मैसेज आते हैं तो किसी भी व्यापारी, डॉक्टर को डरने की जरूरत नहीं है। तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाएगी।
-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed