फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The police had taken him away for posting a story with a fake pistol.

Jind News: नकली पिस्तौल के साथ स्टोरी लगाने पर उठा ले गई थी पुलिस

Fri, 02 Jan 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The police had taken him away for posting a story with a fake pistol.
01जेएनडी44-परिवार के साथ नाबालिग बच्चा। स्रोत परिजन - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नाबालिग को अवैध रूप से जुलाना थाने में बंद कर टॉर्चर करने के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि नकली पिस्तौल के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर सीआईए ने नाबालिग को उठाया था।
इसके बाद नाबालिग के पिता पर थाने आने के लिए दबाव बनाया गया। इस मामले में वीरवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। अधिवक्ता अशोक शर्मा (भाणा) ने कहा है कि हिरासत में लेकर मारपीट के मामलों की ज्यादातर स्वतंत्र एजेंसी ही जांच करती है। ऐसे में उन्होंने याचिका के माध्यम से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कहा है कि इस मामले में 12 जनवरी को सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


सीआईए ने किया मानसिक उत्पीड़न

अधिवक्ता अशोक शर्मा ने आरोप लगाया है कि नकली पिस्टल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टोरी लगाने के बाद सीआईए ने घर से नाबालिग को उठा लिया था। इसके बाद उसे जुलाना एवीटी थाना में ले जाकर टॉर्चर किया गया। सीआईए बार-बार बच्चे के पिता को थाने बुलाने के लिए दबाव बनाती रही। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार को वारंट अफसर बनाकर छापेमारी के लिए भेजा। जैसे ही पुलिस को वारंट अफसर के आने की भनक लगी तो उन्होंने नाबालिग को घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






-इस मामले में वारंट अफसर को जवाब दे दिया गया है। वहां से ही इस मामले की जांच चलेगी।

-कुलदीप सिंह, एसपी जींद।

01जेएनडी44-परिवार के साथ नाबालिग बच्चा। स्रोत परिजन

01जेएनडी44-परिवार के साथ नाबालिग बच्चा। स्रोत परिजन- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed