{"_id":"684c6efa6a22ea41f10fd2ba","slug":"the-place-of-daughters-has-always-been-important-bimla-devi-jind-news-c-199-1-jnd1002-136237-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का स्थान हमेशा से महत्वपूर्ण : बिमला देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का स्थान हमेशा से महत्वपूर्ण : बिमला देवी
Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी01-जुलानी गांव में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए स्वास्
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जुलानी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने नुक्कड़ सभाएं करके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया और पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। एमपीएचडब्ल्यू बिमला रानी ने कहा कि भारत में बेटियों का स्थान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। वह परिवार, समाज और देश के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
समय के साथ कई सामाजिक कुप्रथाओं ने बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और लड़कियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल एक अभियान है, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास भी है। कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। कन्या भ्रूण हत्या करना और करवाना कानूनी अपराध है। इसमें दोषी पाए जाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
एक बेटी दो घरों की शान होती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम समाज में लड़कियों और लड़कों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के करें।