फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The picture of change in the state has become clear

Jind News: प्रदेश में बदलाव की तस्वीर हो चुकी साफ

Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The picture of change in the state has become clear
28जेएनडी29: शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए जजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष ड
जींद। गोहाना रोड स्थित निजी होटल में जजपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में जजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक धरती पर बदलाव की हवा तेज हो रही है। उन्होंने ऐतिहासिक और वैश्विक उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि जब-जब युवाओं ने अंगड़ाई ली, तब-तब तानाशाही और भ्रष्ट शासन उखड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जींद की धरती से उठी आवाज बदलाव लाएगी। आज समय बदलाव का है। बिहार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इमरजेंसी से पहले कांग्रेस की एकछत्र सत्ता के खिलाफ जेपी ने आंदोलन शुरू किया।
विज्ञापन

वर्षों पुरानी कांग्रेस ने निरंकुश शासन स्थापित कर लोगों पर करों और अत्याचारों का बोझ डाला लेकिन युवाओं की अंगड़ाई ने इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी का राज स्थापित किया और जन इच्छाएं पूरी हुईं। इसी तरह, वैश्विक मंच पर युवा शक्ति की ताकत का जिक्र करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के उदाहरण दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका में भ्रष्ट सरकार के खिलाफ युवाओं ने संघर्ष शुरू किया जिससे रातों रात सत्ता परिवर्तन हुआ। बांग्लादेश में भी युवाओं ने निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंका जबकि नेपाल में मंत्रियों को पीट-पीटकर देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। फ्रांस में 10 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, तो फिलीपींस में भी जनाक्रोश ने सरकार हिला दी।
यह उदाहरण साबित करते हैं कि राष्ट्रों में युवा ही क्रांति लाते हैं। उन्होंने 11 वर्ष पूर्व बनी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज तो बीजेपी और मोदी जी का है, लेकिन असल राज दो लोगों का है। यह हैं अंबानी और अडानी। वह पूरे देश को लूट रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की कीमती संपत्तियों एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य संसाधनों को इन उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिरसा का रेलवे स्टेशन भी अडानी को सौंप दिया गया।
अब वहां सिरसा सिटी नाम से मॉल बना रहा है। लोगों की निजी संपत्तियों पर भी डाका पड़ने का दावा करते हुए सहारा ग्रुप का जिक्र किया। सहारा ग्रुप को मात्र 10 प्रतिशत कीमत पर खरीद लिया।


पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा चीन यात्रा के बाद बिहार जाकर उन्होंने भाषण दिया कि मेरी मां को गाली देने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। देश में ट्रिपल इंजन सरकार आपकी ही है। फिर किसने गाली दी। इस पर उन्होंने लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed