फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The person who came from the Philippines in the plane was corona positive, isolated the person

फिलीपींस से जिस हवाई जहाज में आया व्यक्ति उसमें सवार था कोरोना पॉजिटिव, व्यक्ति को आइसोलेट किया

Sun, 29 Mar 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The person who came from the Philippines in the plane was corona positive, isolated the person
नागरिक अस्पताल जींद का आइसोलेशन वार्ड, जिसमें विदेश से आए व्यक्ति को रखा गया है। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ही जिले की जनता को खतरे में डाल रहे हैं। एक चिकित्सक का भाई, जो कुछ दिन पहले फिलीपींस से आया था, की सूचना अस्पताल प्रशासन को नहीं दी गई। शनिवार शाम को जैसे ही पता चला कि जिस फ्लाइट में चिकित्सक का भाई आया था उसमें एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही चिकित्सक के भाई को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। सुबह उसका सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक उसे अस्पताल में रखा जाएगा, जबकि चिकित्सक को 14 दिन के लिए अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन सेवाएं देने वाले चिकित्सक का भाई कुछ दिन पहले फिलीपींस से आया था। चिकित्सक होने के बावजूद उसने अपने भाई की कोई जांच नहीं करवाई। चिकित्सक के अनुसार उसने अपने भाई को घर पर क्वारंटीन में रखा था, लेकिन चिकित्सक हर रोज अस्पताल में सेवाएं देने आ रहा था। शनिवार शाम को पता चला कि चिकित्सक का भाई जिस फ्लाइट में आया था, उसमें एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही उक्त व्यक्ति को नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चिकित्सक ने बहुत प्रयास किया कि उसके भाई को अस्पताल न लाया जाय, मगर डीसी के सख्त आदेश के चलते न तो नागरिक अस्पताल प्रशासन की चली और न ही चिकित्सक की। डीसी के आदेश पर रविवार सुबह उक्त व्यक्ति का सैंपल लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा दिया गया। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वह आइसोलेशन वार्ड में रहेगा। चिकित्सक जोकि प्रतिदिन नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सेवाएं देते था, उनको रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पता चला तो स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सक के भाई को अस्पताल लाई। रविवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 24 घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी, तब तक चिकित्सक के भाई को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। चिकित्सक को फिलहाल कुछ दिनों के लिए रिलीव कर दिया गया है।
डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed