{"_id":"6aa2f4f5a0b3b7a15f0c0ca4","slug":"the-organization-donated-five-wheelchairs-to-the-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-160065-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संस्था ने नागरिक अस्पताल को 5 व्हीलचेयर भेंट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संस्था ने नागरिक अस्पताल को 5 व्हीलचेयर भेंट की
विज्ञापन
10जेएनडी28: नागरिक अस्पताल में व्हील चेयर भेंट करते हुए रोटरी क्लब के पदाधिकारी। स्रोत : क्लब
जींद। रोटरी मिड टाउन जींद की ओर से नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पांच व्हीलचेयर भेंट की गईं। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले ऐसे मरीज, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है, अब इन व्हीलचेयर का लाभ ले सकेंगे।
रोटरी क्लब के प्रधान नीतिन जिंदल, सचिव मनोज शर्मा और प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश गर्ग ने अस्पताल प्रबंधन को व्हीलचेयर सौंपी। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने सामाजिक संस्था का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों को चलने में परेशानी होती है, ऐसे में व्हीलचेयर मिलने से उन्हें ओपीडी और अस्पताल के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं का इस प्रकार का सहयोग मरीजों के लिए उपयोगी साबित होता है। व्हीलचेयर वितरण के बाद रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।