फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The newly appointed office bearers were welcomed at the district executive committee meeting.

Jind News: जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

Thu, 15 Jan 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The newly appointed office bearers were welcomed at the district executive committee meeting.
15जेएनडी05: बैठक में नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते हुए। स्रोत : संवाद
जींद। जजपा जिला कार्यालय में वीरवार को किसान सेल व एससी सेल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक जुलाना अमरजीत ढांडा व बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल तंवर ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखा ने कहा पार्टी में मेहनती एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी व संगठन में स्थान दिया गया है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने-अपने प्रकोष्ठों को और अधिक मजबूत नव नियुक्त पदाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि आगामी दिनों में जिला स्तरीय जींद का बुथ योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी को लेकर अभी से गांव व वार्ड स्तर पर जाकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर हलका प्रधान सुनील कंडेला, बिजेंद्र मलिक, विकास जांगड़ा, तारा चहल उझाना, दीपक देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed