फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The new building of Jind Railway Junction, completed at a cost of Rs 26 crore, will be dedicated to the public today.

Jind News: 26 करोड़ से तैयार हुआ जींद रेलवे जंक्शन का नया भवन, आज जनता को होगा समर्पित

Fri, 17 Jul 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The new building of Jind Railway Junction, completed at a cost of Rs 26 crore, will be dedicated to the public today.
जींद। रेलवे जंक्शन का नया आधुनिक स्टेशन भवन अब यात्रियों के लिए तैयार है। लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन पीएम मोदी आज करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए इस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। नए भवन के शुरू होने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था की गई है जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा कंप्यूटरीकृत अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है जिससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी समय पर मिल सकेगी। स्टेशन भवन में विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पेयजल सुविधा और आकर्षक प्रवेश की ओर से बनाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण से जींद जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नया भवन जींद को आधुनिक रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed