फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The municipal council has taken strict action over the stalled street light repair work, giving the agency a two-day ultimatum.

Jind News: स्ट्रीट लाइट मरम्मत ठप होने पर नगर परिषद सख्त, एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम

Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The municipal council has taken strict action over the stalled street light repair work, giving the agency a two-day ultimatum.
16जेएनडी24: शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का कार्य ठप होने पर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। परिषद द्वारा शिव शक्ति एंटरप्राइजेज टोहाना को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर मरम्मत कार्य दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार स्ट्रीट लाइट के वार्षिक रखरखाव का टेंडर शिव शक्ति एंटरप्राइजेज को दिया गया था। एजेंसी को दिनांक 07 जून 2025 के तहत वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बावजूद एजेंसी द्वारा दो दिसंबर 2025 के बाद स्ट्रीट लाइट रिपेयर का कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य बंद होने के कारण नगर परिषद के ऑनलाइन पोर्टल और कार्यालय में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता द्वारा एजेंसी को दूरभाष के माध्यम से भी अवगत करवाया गया लेकिन इसके बाद भी एजेंसी ने कार्य को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगर परिषद ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि नोटिस की प्राप्ति के दो दिन के भीतर स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य निरंतर रूप से शुरू किया जाए। यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं किया गया तो नियमों के अनुसार प्रति प्वाइंट 2000 रुपये की पेनल्टी एजेंसी के बिलों से वसूली जाएगी। इसके साथ ही एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला उच्च अधिकारियों को भी भेजा जाएगा।

-------------------

नागरिक सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता है। इसलिए स्ट्रीट लाइट के मरम्मत कार्य से संबंधित एजेंसी को कार्य शुरू करने को लेकर नोटिस दे दिया है। – रविंद्र, जेई, नगर परिषद नरवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed