फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The municipal council failed to pay the traffic light bills, so the electricity company removed the meters.

Jind News: नगर परिषद ने ट्रैफिक लाइटों का नहीं भरा बिल, बिजली निगम ने मीटर उखाड़े

Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The municipal council failed to pay the traffic light bills, so the electricity company removed the meters.
20जेएनडी15-बिजली निगम द्वारा ट्रैफिक लाइट का उखाड़ा गया मीटर। स्रोत शहरवासी
नरवाना। नगर परिषद ने ट्रैफिक लाइट का बिल नहीं भरा। इसक कारण बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए और मीटर उखाड़ दिए। ऐसे में पुराने बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटें अब पूरी तरह बंद हो गई हैं। नगर परिषद पर डेढ़ साल से दो ट्रैफिक लाइटों का 31081 का बिल बकाया था।
विज्ञापन

दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइटें बंद होने से पुराने बस स्टैंड और विश्वकर्मा चौक जैसे इलाकों में यातायात अव्यवस्थित हो गया है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

वार्ड-3 के पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रेम नगर, धर्मसिंह कॉलोनी, गुरथली रोड और आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इन प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। लगातार हो रहे हादसों के बाद करीब तीन वर्ष पहले पुराने बस स्टैंड पर 12 दिन तक धरना-प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने ट्रैफिक लाइटें लगवाईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

पुराने बस स्टैंड का 12,131 रुपये और विश्वकर्मा चौक का 18,950 रुपये का बिजली बिल करीब डेढ़ साल से बकाया था। नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। अब उच्चाधिकारियों के आदेश से मीटर उखाड़ने पड़े। तीनों जगहों पर लगे बिजली के मीटर का बिल पिछले डेढ़ साल से नहीं भरा गया है। –शमशेर सिंह, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम

----------------

बिल न भरे होने के वजह से बिजली के मीटर उखाड़ने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी कि क्या मामला है। जो करवाई बनती है वह की जाएगी। –रविंद्र कुहाड़, ईओ, नगर परिषद नरवाना

20जेएनडी15-बिजली निगम द्वारा ट्रैफिक लाइट का उखाड़ा गया मीटर। स्रोत शहरवासी

20जेएनडी15-बिजली निगम द्वारा ट्रैफिक लाइट का उखाड़ा गया मीटर। स्रोत शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article