फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The morning was foggy, but the sunshine during the day provided relief from the cold.

Jind News: सुबह छाई धुंध, दिन में धूप ने दिलाई ठंड से राहत

Sat, 10 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The morning was foggy, but the sunshine during the day provided relief from the cold.
09जेएनडी02-सुबह के समय छाई धुंध के बीच गुजरते हुए वाहन चालक। संवाद
जींद। जिले में शुक्रवार को धुंध रही। शीतलहर के साथ धुंध ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दोपहर को निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत जरूर दिलाई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति छह किमी. प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लोगों को ठंड ने चपेट में लिया था। हालांकि दो दिनों से कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल रही है लेकिन ठंड से राहत नही मिल रही है। शुक्रवार को सूरज ने लोगों को दर्शन दिए जिससे वातावरण गरम हुआ और लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिली। लोग भी धूप का आनंद उठाने के लिए बाहर निकल जाए।
विज्ञापन

वहीं बाजार में भी लोगों की चहल पहल देखने को मिली। पिछले तीन दिनों से मौसम दिन के समय कुछ गरम और रात के समय अत्यधिक ठंड रहा है। मौसम के बदलाव के चलते लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में 200 से 250 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें या तो बुखार है या फिर सर्दी या खांसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फसलों के लिए अनुकूल बना मौसम
किसान रामकेश, विजेंद्र, सुनील, रामपाल, सुखबीर का कहना था कि मौसम गेहूं की फसल के लिए बिल्कुल अनुकूल बना हुआ है। ज्यादा ठंड में गेहूं के पौधों में फुटाव होगा वहीं बरसीम और सरसों की फसल को भी फायदा होगा। यदि पाला पड़ा तो सरसों की फसलों को नुकसान होना स्वभाविक है।
वर्जन
ठंड के मौसम में लोगों को खांसी, जुखाम, बदन दर्द, गला दर्द जैसी कई परेशानियां होती हैं। इसमें होने वाला वायरल फीवर हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है। वायरल होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद

वर्जन
मौसम में ठंडक गेहूं फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। किसान लगातार अपने खेतों का दौरा करते रहें और खरपतवार पर विशेष ध्यान दें। आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।
--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed