फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The minimum support price of sugarcane should be increased to Rs 450 per quintal: Kandela

गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए : कंडेला

Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The minimum support price of sugarcane should be increased to Rs 450 per quintal: Kandela
जानकारी देते हुए टेकराम कंडेला। - फोटो : Jind
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल को पत्र भेजकर गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। वह कर्ज के नीचे दब रहा है। गन्ने की खेती पर लागत अधिक बढ़ती जा रही है। कहा कि आज कई जिलों में किसानों को खाद न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी उचित व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न रहे। इस अवसर पर हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान हजूरा सिंह, जींद शुगर मिल के पूर्व प्रधान राजेंद्र कंडेला, बलजीत कंडेला व प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed