फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The message of the schemes is being taken to every village through street plays.

Jind News: नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा योजनाओं का संदेश

Sun, 27 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The message of the schemes is being taken to every village through street plays.
फोटो 26जेएनडी14-नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कलाकार। स्रोत कर
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लोगों को सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक टीमों की ओर से गांव-गांव नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं। नमो सेवा गाथा नामक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकार ग्रामीणों को सरल संवाद और स्थानीय भाषा में योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। शनिवार को जिले में पांच नाटक मंडलियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां दीं। राजकीय महाविद्यालय अलेवा, नगूरां, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका और झांझ कलां के स्कूलों में लोगों को जागरूक किया गया। एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक मनोरंजन के साथ जागरूकता का प्रभावी माध्यम है। स्थानीय भाषा और संवाद शैली के कारण इसका संदेश ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed