फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The language of jail administration, Jind

जांच अधिकारियों के सामने बदल गई जेल प्रशासन की भाषा

Sun, 02 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 02 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The language of jail administration, Jind
मामले की जांच करने के बाद जेल से बाहर आते हुए डीसी विनय सिंह। - फोटो : Amar Ujala

जिला जेल में डांस और महिला डांसर पर बरस रहे नोट, जेल की मर्यादाओं और कानून का धता बताकर महिला डांसर के साथ कैदियों, बंदियों और खुद जेल कर्मचारियों की तस्वीरें आने के बाद रविवार को जेल प्रशासन बैकफुट पर रहा। हालांकि शुक्रवार तक जेल प्रशासन दावा ठोंक कर कार्यक्रम उनके जेल का नहीं होने की बात कह रहा था और इसके लिए शपथपत्र भी देने को तैयार था। लेकिन जांच अधिकारियों के जेल में पहुंचने के बाद उनके सुर बदले नजर आए।  

विज्ञापन


 रविवार को जब जेल विभाग के आईजी जगजीत सिंह और जिला प्रशासन जांच के लिए पहुंचा तो जेल अधिकारियों की भाषा ही बदल गई। अब जेल अधिकारी कार्यक्रम को नकारने की स्थित में नहीं थे। डांसरों पर बरसने वाले नोट चिल्ड्रेन बैंक, बच्चों के खेलने के नोट बताए गए। सिर्फ इतना ही नहीं, सबूत के तौर पर करीब 10-12 ऐसे नोट अधिकारियों के समक्ष पेश किए गए। इससे पूरे मामले में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि जेल विभाग के आईजी जगजीत सिंह  ने कहा कि जांच में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को शामिल किया है। आईजी ने माना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में सभी सीमाओं को लांघा गया है।
विज्ञापन


इस मामले में जेल वार्डन से लेकर जेल अधीक्षक स्तर तक हर जगह पर थोड़ी बहुत खामियां मिली हैं। जेल के अधिकारियों ने चूर्ण वाले नोट बिखरने की बात को माना है,  लेकिन चूर्ण वाले नोट भी बाहर से ही जेल के अंदर गए हैं। जेल के अंदर तो कैदी और बंदी इस तरीके के नोट रख नहीं सकते। यह जांच का विषय है। महिला कलाकारों को मुफ्त लाया गया था, लेकिन उनके साथ कर्मचारियों और उनके साथ कैदियों का नाचना एक बड़ी खामी है। इसलिए सभी के बयान दर्ज करके रिपोर्ट तैयार की गई है। सोमवार को रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। उसके बाद किसी  प्रकार की कार्रवाई का अधिकार सरकार के पास होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 गैंगस्टर की कलाकारों की व्यवस्था
सूत्रों के अनुसार जेल में बंद एक शातिर बदमाश ने जेल के अंदर कलाकारों की व्यवस्था की थी। हालांकि पहले कार्यक्रम में डांसर सपना को बुलाने की योजना बनी, लेकिन बाद में इसके लिए हरियाणवी गायक वीरपाल के नेतृत्व में चार महिला कलाकार छह मार्च को जेल के अंदर पहुंची और पूरे दिन हरियाणवी गानों पर डांस किया। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के लिए कलाकारों को भुगतान के लिए जेल में उगाही भी हुई है। हालांकि अधिकारी इससे मना कर रहे हैं। डीसी विनय सिंह ने बताया कि कलाकारों की व्यवस्था एक व्यक्ति विशेष ने जिम्मेवारी ली थी और उसी ने जेल के अंदर कलाकारों को बुलाया था। कलाकारों को कोई पैसे नहीं दिए गए है।

 कलाकार ही लाए थे नोट, आईजी ने उठाई कार्यक्रम पर उंगली
 कार्यक्रम में कलाकारों पर बरसाए गए नोट नकली थे और यह अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कलाकार ही साथ लाए थे, लेकिन यह कार्यक्रम गलत था। इस प्रकार का कार्यक्रम सरकारी लोक संपर्क विभाग या किसी स्वयं सेवी संस्था द्वारा करवाया जाना चाहिए न कि ऐसे कलाकारों से। वहीं जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कैदियों और बंदियों की मांग पर ही किया था। इसके लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। अनौपचारिक रूप से ही कार्यक्रम की अनुमति मिली थी। -जगजीत सिंह, आईजी, जेल विभाग।  


 लाख टके के सवाल पर चुप रहा प्रशासन
 बेशक अब जांच में प्रशासन  कलाकारों पर बरसाए गए नोट नकली बता रहा है, लेकिन यह बात किसी को भी हजम नहीं हो रही है। कारण है जांच टीम के आने से एक दिन पहले तक जेल प्रशासन  कार्यक्रम को जींद जेल का ही होने से मना कर रहा था। ऐसे में जांच के बाद अधिकारियों द्वारा नोट नकली बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि यहां सब कुछ  सही नहीं है और बहुत कुछ पहले भी छिपाया जा रहा था और अब भी छिपाया जा रहा  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed