फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The killers were not found even after two days, now four teams have been formed for raids

Jind News: दो दिन बाद भी नहीं मिले हत्यारोपी, अब दबिश के लिए बनाई चार टीम

Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The killers were not found even after two days, now four teams have been formed for raids
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव निवासी युवक कृष्ण (33) की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। सफीदों सीआईए, जींद डिटेक्टिव स्टाफ व जुलाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनाई गई टीमें हत्यारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

किलाजफरगढ़ गांव के युवक कृष्ण का शव 22 जून को गांव में ही एक निजी स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था। युवक के शरीर पर करीब छह गोलियों के निशान थे। ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी, डीएसपी रोहताश सिंह ढुल व थाना प्रभारी समरजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। देर सायं तक जब कृष्ण घर पर नहीं लौटा तो मृतक की मां ने फोन पर बात की तो जवाब मिला कि वह करीब आधे घंटे में घर पहुंच रहा है। सुबह तक जब कृष्ण घर नहीं लौटा तो परिजनों व पुलिस ने तलाश जारी रखी। वीरवार की सुबह ग्रामीणों ने जींद-रोहतक मार्ग के पास एक निजी स्कूल के पास झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। युवक के शरीर पर गोलियों के निशान थे। युवक के हाथ, छाती, मुंह व कमर पर करीब छह गोलियों के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने देर सायं हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जींद-रोहतक मार्ग व कुरुक्षेत्र-नारनौल राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


बाक्स

पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार-पांच टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही हत्ायरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।-समरजीत, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed