Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Julana CIA kept the minor in illegal custody.

Jind News: जुलाना सीआईए ने नाबालिग को अवैध हिरासत में रखा, टॉर्चर किया, हाईकोर्ट से कार्रवाई की भनक मिली तो देर रात छोड़ा

Thu, 01 Jan 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Julana CIA kept the minor in illegal custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जुलाना सीआईए पर एक नाबालिग किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखने, मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस को जब हाईकोर्ट से कार्रवाई की भनक लगी तो उन्होंने देर रात किशोर को घर छोड़ दिया। अगले दिन हाईकोर्ट से आए वारंट अफसर ने जांच की ताे थाने में न तो सीसीटीवी कैमरे मिले और न ही 27 दिसंबर के बाद रोजनामचा में कोई कई एंट्री दर्ज पाई गई।
जोगेंद्र नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह सीआईए की टीम ने जोगेंद्र नगर से उनके बेटे को उठा लिया था। टीम बेटे को जुलाना एवीटी थाने ले गई। आरोप है कि यहां नाबालिग से मारपीट कर उसका टॉर्चर किया गया।
विज्ञापन

महेश का आरोप है कि हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने बार-बार फोन कर उन्हें थाने बुलाने का दबाव बनाया। इस पर उन्होंने अधिवक्ता राकेश मलिक से संपर्क कर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हाईकोर्ट से कार्रवाई की भनक मिलते ही पुलिस ने देर रात नाबालिग को घर के बाहर छोड़ दिया। बच्चे की हालत अत्यंत खराब होने पर उन्हें बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हाईकोर्ट ने जांच के लिए भेजा वारंट अफसर
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार को वारंट अफसर बनाकर जांच के लिए जुलाना भेजा। वारंट अफसर अजय कुमार और अधिवक्ता नरेंद्र अत्री बच्चे को साथ लेकर थाने पहुंचे। वहां मौके पर एक संतरी और दूसरा सचिन कुमार नाम का युवक मिला। जांच में पता चला कि जिस सरकारी गाड़ी से नाबालिग को उठाया गया उसका चालक सचिन था। जिस कमरे में उसे अवैध रूप से रखा गया और मारपीट की गई उसकी भी शिनाख्त करवाई गई। जांच अफसर को रोजनामचा में 27 दिसंबर के बाद की कोई एंट्री भी दर्ज नहीं मिली।

ड्यूटी अफसर को मौके पर बुलाकर किए बयान दर्ज

जांच अफसर ने ड्यूटी इंचार्ज को मौके पर बुलाकर बयान दर्ज किए। वहीं, परिजनों ने दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की न्यायिक जांच करने की मांग की है। परिजनों ने नाबालिग को सुरक्षा प्रदान करने के साथ संबंधित थाना एवं सीआईए यूनिट के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग उठाई है।


वर्जन-
-यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पुलिस जांच में सहयोगी करेगी। इसमें अगर कोई भी कर्मचारी आरोपी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed