फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Janata Sarkar Morcha called for resolving issues starting at the village level.

Jind News: जनता सरकार मोर्चा ने गांव स्तर से समस्याओं के समाधान का आह्वान किया

Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Janata Sarkar Morcha called for resolving issues starting at the village level.
जुलाना। जुलाना की महाराजा अग्रसैन धर्मशाला में जनता सरकार मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मोर्चा के संयोजक देवेंद्र बल्हारा ने कहा कि संगठन में किसी भी स्तर पर पद की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक सदस्य अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार गांव, जिले, प्रदेश या देश स्तर पर काम कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और स्थानीय स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान तभी संभव है, जब लोग पहले उसकी पहचान कर उसे दूर करने के लिए संगठित प्रयास करें। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को पब्लिक सर्वेंट बताते हुए कहा कि जनता को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कंपनियों और बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल
बल्हारा ने कहा कि ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकिंग और बड़ी कंपनियों की व्यवस्था का सबसे अधिक प्रभाव छोटे किसानों और व्यापारियों पर पड़ता है। उन्होंने लोगों से आर्थिक मामलों में जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से धीरे-धीरे शहर, प्रदेश और देश की समस्याओं के समाधान का रास्ता तैयार होगा। उन्होंने मोर्चे से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की और कहा कि संगठन को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed