फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The installation of new lifts will make travel easier for officials, employees, and the general public.

Jind News: मिनी सचिवालय में नई लिफ्टें लगेंगी, सड़कों व वार्ड-27 की गलियों पर भी होगा का निर्माण

Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The installation of new lifts will make travel easier for officials, employees, and the general public.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। संबंधित विभागों की ओर से लाखों रुपये की लागत वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें मिनी सचिवालय की पुरानी लिफ्टों का प्रतिस्थापन, सड़क किनारे बरमों का रखरखाव और वार्ड-27 में गलियों का निर्माण शामिल है।
मिनी सचिवालय में लंबे समय से उपयोग में आ रही चार जॉनसन कंपनी की लिफ्टों को बदलने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य पर लगभग 63.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नई लिफ्टें लगने से अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को इससे अधिक लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग की ओर से नरवाना-जींद-रोहतक रोड के जींद शहर के आंतरिक हिस्से में सड़क किनारे बरमों के रखरखाव और मिट्टी कार्य के लिए करीब 10 लाख रुपये की लागत से वार्षिक रखरखाव कार्य कराया जाएगा। इस कार्य से सड़क किनारों की स्थिति बेहतर होगी और बरसात के मौसम में सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-27 में भी विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। यहां रोशन पंडित के मकान से बनभौरी मंदिर, रणबीर के मकान तथा विभिन्न शाखा गलियों सहित रामचंद्र के मकान से सतपाल के मकान तक सड़क एवं गली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने पर शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और आम नागरिकों को दैनिक जीवन में राहत मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बाक्स
नगर परिषद की तरफ से गली का टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा भी अन्य विभागों के टेंडर लगे हैं। इससे शहर को बेहतर सुविधाए उपलब्ध होगी। शहर वासियों को बेतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article