{"_id":"695027596c727d0d260c6fb9","slug":"the-inner-wheel-club-distributed-school-bags-to-the-students-jind-news-c-199-1-sroh1009-146078-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को स्कूल बैग बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को स्कूल बैग बांटे
Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी25: स्कूल में विद्यार्थियों को क्लब की सदस्य बैग वितरित करते हुए। स्रोत : क्लब
जींद। इनर व्हील क्लब जींद ने शहीद शांति लाल राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में बैग वितरित किए।
इस परियोजना के तहत इनर व्हील क्लब जींद ने जरूरतमंद 25 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इससे स्कूल परिसर में अपनत्व और उत्सव जैसा माहौल बना। क्लब की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने कहा कि बाल कल्याण और शिक्षा के प्रति पूरी तरह क्लब प्रतिबद्ध है। क्लब का मानना है कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्लब द्वारा इस प्रकार की सेवा गतिविधियां लगातार जारी रखी जाएंगी। इस अवसर पर प्रेम दलाल, वंदना गुप्ता भी मौजूद रही।
फोटो कैप्शन