{"_id":"6849c12ffda7fbc5f2000e7e","slug":"the-higher-education-department-has-again-released-a-new-schedule-for-admission-to-ug-courses-jind-news-c-199-1-jnd1002-136141-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दोबारा नया शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दोबारा नया शेड्यूल किया जारी
Wed, 11 Jun 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी04-गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दोबारा से नया शेड्यूल जारी किया है। अब पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी। जबकि इससे पहले वाले शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 19 जून को जारी होनी थी लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी विषय में बदलाव के लिए 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं कॉलेजों में दाखिला कमेटी की ओर से विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 जून तक की जाएगी। इसके बाद 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 27 जून से लेकर 30 जून तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं। 16 जून तक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं आवेदन के साथ-साथ कॉलेजों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच का भी कार्य चल रहा है। पहली मेरिट लिस्ट के बाद सीट खाली रहने पर 3 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह 4 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में खाली सीट रह जाती है तो 9 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन और विषयों में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 10 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। 11 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। फिर 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये हर रोज लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। वहीं महाविद्यालयों में यूजी कोर्स में रजिस्ट्रेशन को लेकर 19 मई से आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिलेभर के 17 राजकीय और निजी कॉलेजों सहित सीआरएसयू में यूजी कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए अपनी पसंदीदा संकाय में आवेदन किए जा रहे हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेजों में दाखिले के लिए दोबारा से नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके साथ-साथ ही कॉलेज की कमेटी की ओर से दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। पहले 19 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। 16 जून तक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।