फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The health department will alleviate the difficulties faced by caregivers during the winter season.

Jind News: सर्दी में तीमारदारों की परेशानी दूर करेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The health department will alleviate the difficulties faced by caregivers during the winter season.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कड़ाके की सर्दी के बीच जिले भर के पीएचसी व सीएचसी व नागरिक अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत देने की योजना बनाई है। सभी अस्पतालों में एक कमरा महिला तो दूसरा कमरा पुरुषों को रात को ठहरने के लिए सर्दी के मौसम में तैयार करवाया जाएगा।
सर्दी के मौसम में रात को मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों के इलाज की व्यवस्था तो है लेकिन उनके साथ आए परिजनों के लिए रुकने और ठंड से बचाव की समुचित सुविधा न होने के कारण उन्हें मजबूरी में कुर्सियों और सीढ़ियों पर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सर्दी से बचाव के लिए सभी अस्पतालों में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरे तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नागरिक अस्पताल जींद में कुल 200 बैड उपलब्ध हैं जबकि हर समय औसतन 80 से अधिक मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती रहते हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों के साथ उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहते हैं जो दिन-रात मरीजों की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय अस्पताल परिसर में तीमारदारों के लिए बनाए कमरों में अब पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभी तक सबसे अधिक परेशानी नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में देखने को मिल रही है। जहां महिलाओं की डिलीवरी और अन्य गंभीर मामलों के चलते मरीजों के साथ कई परिजन आते हैं। सीमित जगह होने के कारण तीमारदारों को वार्ड के बाहर फर्श, सीढ़ियों या बरामदे में बैठकर या लेटकर रात बितानी पड़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इसके अलावा मेडिसिन, सर्जिकल और अन्य वार्डों में भी भर्ती मरीजों के परिजनों को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



सर्दी के मौसम को देखते हुए अस्पताल परिसर में अस्थाई रूप से तीमारदारों के रुकने की व्यवस्था, जैसे अतिरिक्त कमरे, हॉल या शेड में गद्दे, कंबल और बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि महिलाओं और बुजुर्ग तीमारदारों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित और गर्म स्थान उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी पीएचसी व सीएचसी समेत नागरिक अस्पतालों में निर्देश दिए हैं। -डाॅ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article