फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The greenery gives the railway station a new look

Jind News: हरियाली से रेलवे स्टेशन स्टेशन का स्वरूप

Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The greenery gives the railway station a new look
10जेएनडी27-रेलवे स्टेशन का नया भवन। संवाद
नरवाना। दीपावली से पहले रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग कर रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो पूरे परिसर, प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालयों और प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

इन कैमरों की फीड सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ी हुई है जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि कैमरे हाई-रिजॉल्यूशन और नाइट विजन तकनीक से लैस हैं जिससे अंधेरे में भी स्पष्ट दृश्य रिकॉर्ड किया जा सकेगा। इससे चोरी, झपटमारी या किसी भी तरह की अनुचित घटना की संभावना न के बराबर रह जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ ग्रीनरी का कार्य
रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर को हरा-भरा बनाने की योजना के तहत सैकड़ों पौधे मंगवाए हैं। इन पौधरोपण आने वाले दिनों में किया जाएगा ताकि स्टेशन का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बन सके। ग्रीनरी से यात्रियों को एक सुखद अनुभव मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएगा। दीपावली के अवसर पर स्टेशन पर नई लाइटें, साफ-सुथरे प्लेटफार्म, सजे हुए गार्डन एरिया और बेहतर सुविधाएं यात्रियों का स्वागत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी प्लेटफार्म, टिकट घर और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। इससे किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। –रणधीर सिंह, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed