फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl students displayed their talent in dance, singing and musical instrument playing.

Jind News: छात्राओं ने नृत्य, गायन व वाद्य यंत्र वादन जैसी विधाओं में बिखेरा रंग

Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The girl students displayed their talent in dance, singing and musical instrument playing.
06जेएनडी07: हरियाणवी गीत पर नृत्य करते हुए छात्रा। स्रोत : संस्थान
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में सोमवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने नृत्य, गायन, पेंटिंग, कविता पाठ, क्विज, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, चुटकुले और वाद्य यंत्र वादन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन

इसमें मंच संचालन डॉ. शालू गर्ग और रीतू ढिल्लों ने किया जबकि निर्णायक मंडल में मधु शर्मा, सुमन गर्ग और मनीषा ने अपनी भूमिका निभाई। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने छात्राओं को कहा कि हर छात्रा में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत है। यह मंच उसी का अवसर प्रदान करता है। अंत में विजेता छात्राओं को प्राचार्या डॉ. लोहान ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. नयनदीप, डॉ. अनीता छाबड़ा, रेखा कोहली, प्रफुल्ल आर्या, सुमन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह रहे परिणाम

गायन वर्ग में बीए फाइनल की समीना प्रथम, मोनिका द्वितीय और परमजीत तृतीय रही। नृत्य में एमए इंग्लिश की मुस्कान प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सोनू वर्मा द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। बीए फाइनल की सिमरन और बीए प्रथम वर्ष की राखी को सांत्वना पुरस्कार मिला। वाद्य यंत्र वादन में मोनिका प्रथम, समीना द्वितीय और गरिमा तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम की खुशी प्रथम, मुकेश द्वितीय स्थान पर रही।

06जेएनडी07: हरियाणवी गीत पर नृत्य करते हुए छात्रा। स्रोत : संस्थान

06जेएनडी07: हरियाणवी गीत पर नृत्य करते हुए छात्रा। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed