{"_id":"6a7a25291c064060000295fd","slug":"the-garbage-piles-in-the-city-have-increased-due-to-the-strike-of-sanitation-workers-people-are-troubled-by-the-foul-smell-jind-news-c-199-1-sroh1009-158277-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बढ़े कूड़े के ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बढ़े कूड़े के ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान
विज्ञापन
10जेएनडी35: नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
जींद। शहर में 180 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे और डंपिंग प्वाइंट पर कचरा जमा होने लगा है। कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। बरसात के मौसम में गीले कचरे से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 50 टन कूड़ा पड़ा है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11 अगस्त तक प्रस्तावित है। हालांकि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कर्मचारियों ने आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोहनलाल ने बताया कि सरकार की ओर से जिन मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया था उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों में रोष है और हड़ताल का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर जब तक सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि 11 अगस्त तक मांगों को लागू करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान होने पर ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे और शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य हो सकेगी।